फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन घायल

Fri, 26 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग के इंदूपुर जोगम मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जोगम गांव निवासी 45 वर्षीय लालू निषाद पुत्र कांता निषाद पत्नी शांति देवी (40) तथा गांव के दीपू निषाद (25) पुत्र बेचन निषाद के साथ बृहस्पतिवार को किसी काम से गौरी बाजार आए थे। शाम पांच बजे के आसपास तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच इंदूपुर के काली माता मंदिर के जोगम मोड़ के समीप रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे वाहन की चपेट में आकर गंभीररूप से घायल हो गए।
वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक सहित दूर जा गिरे। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायलों को आसपास के लोग तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें