देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव स्थित लालमन बाबा के स्थान पर चल रही 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रीधाम अयोध्या से आए रामलीला मंडली के कलाकारों ने जनकपुर के फुलवारी में सीता राम के मिलन का मंचन किया। यह देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कलाकारों ने अयोध्या में ऋषि विश्वामित्र का राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचना, स्वयंवर में शिव धनुष भंजन आदि प्रसंग का मंचन किया। रामलीला मंडली के कलाकारों ने पांचवें दिन अपने मंचन में दिखाया कि गुरु महर्षि विश्वामित्र के साथ दोनों अयोध्या कुमार राम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे। राजा जनक ने विश्वामित्र सहित इन दोनों कुमारों का स्वागत किया। संवाद