फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के नए तीन मरीज मिले, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू के मरीज रोज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को तीन नए मरीज मिले। मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनके एलाइजा जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजा गया है। जबकि वार्ड में सात मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं तीन लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गैर प्रांत के दूसरे जिलों से आने वालों के अलावा जनपद में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ले का युवक को दस दिन से बुखार से था। निजी अस्पताल में दवा लिया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे लेकर बुधवार को मेडिकल काॅलेज पहुंचा। लक्षण के आधार और एनएस वन पॉजीटिव मिलने पर उसे भर्ती कर लिया गया। बिहार के भोरे की महिला को भी दस दिन से बुखार आ रहा है। चार दिन पहले अस्पताल में दिखाकर दवा ले गई। आराम मिला, लेकिन फिर पीड़ित हो गई। बुधवार को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं बैतालपुर के एक गांव का युवक गुजरात के हलोल में नौकरी करता है, जहां शुक्रवार को बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो वह घर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीज के इलाज के लिए अस्पताल में वार्ड बनाया गया है। दवा और जांच की निशुल्क सुविधा है।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें