फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन बहुप्रतीक्षित सड़कें होंगी पिच

Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र में तीन बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्गों को पिच कराए जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। इसके लिए धन भी जारी हो गया है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास पर क्षेत्र की तीन बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़कों के पिच निर्माण कार्य के लिए शासन स्तर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
निर्माण कार्य के लिए धन भी जारी हो गया है। विभागीय जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर संबंधित कार्यदायी संस्था अब निर्माण कार्य शुरू करेगी। जिगनी बाजार नहर के पुल से सहवा गांव स्थित लोहिया इंटर कॉलेज तक और सहवा गांव स्थित नहर के फाटक से महुआबारी गांव के पुल तक ढाई किलोमीटर नहर की पटरीएक1 करोड़, 82 लाख 50 हजार रूपये, देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग से रसूलपुर गांव स्थित काली माता मंदिर तक 1.10 किमी. सड़क 1 करोड़ 13 लाख 29 हजार रूपये, नौतन हथियागढ़ बंधा से हेतिमपुर नगर पंचायत के बावन मोर्चा पुल तक 1. 30 किमी. सड़क एक करोड़, 56 लाख 68 हजार रूपये से यह तीनों मार्ग पिच कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर शैलेष चौरसिया, मंदेश यादव, नागेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, अरविंद सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, सभासद धनंजय कुमार त्रिपाठी, रमेश सिंह, मुन्ना पासवान आदि लोगों का कहना है कि इससे आवागमन काफी सुगम होगा।
विज्ञापन

समय की बचत होगी। वहीं बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें