फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना परमिशन के ही कटवा दिए तीन हरे पेड़, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू थाना गेट के पास कटे दुधारू पेड़ की जड़ और लकड़ी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना गेट के पास सड़क किनारे पीपल, पाकड़ और बरगद का हरा पेड़ (हरिशंकरी) बिना किसी परमिशन के ही कटवा दिया गया। लोगों ने बुधवार को इसकी सूचना वन विभाग को देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बाजार वासियों और आसपास गांवों के लोगों का कहना है कि थाना गेट के पास सड़क किनारे पीपल, पाकड़ और बरगद का पेड़ था। गर्मी के दिनों में बाजार और थाने में आने-जाने पर यही लोग रुककर थोड़ा आराम करते थे। आरोप है कि थाने के पास कई घंटों तक पेड़ कटता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि गांवों में कही भी पेड़ कटता है तो वहां सबसे पहले पुलिस पहुंचती है। मालूम हो कि कस्बे में चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान पेड़ कटवाने की चर्चा हुई तो ठेकेदार ने बताया कि कोई पेड़ नहीं कटवाया जा रहा है। दुकानदार खुद अपने-अपने दुकानों के आगे का पेड़ कटवा रहे हैं। उधर सूचना पर खुखुंदू कस्बे में पहुंची भलुअनी वन विभाग परिक्षेत्र की टीम ने जांच में आरोप सही पाया। वन रक्षक भलुअनी परिक्षेत्र अनूप कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि उमेश मद्धेशिया सहित दो लोग बिना किसी परमिशन के पेड़ कटवा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खुखुंदू थाना गेट के पास कटे दुधारू पेड़ की जड़ और लकड़ी, स्रोत संवाद

खुखुंदू थाना गेट के पास कटे दुधारू पेड़ की जड़ और लकड़ी, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें