तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
देवरिया। ऑपरेशन हंट के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25-25 हजार रुपये के दो इनामी हैं। सभी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे।
थाना बघौचघाट थाने की पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज मामले में गैंगस्टर एक्ट में वांछित रानी देवी और साधरी देवी खरवार निवासी-शांती नगर थाना-आदर्श नगर जनपद-बक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के मलसी चौराहे के पास मौजूद हैं। इसी तरह सदर कोतवाली व रामपुर कारखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड में शातिर वाहन चोर बताया गया है। पुलिस ने उस पर 12 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार मौर्या निवासी-चनगही थाना-पिपराइच जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।