फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू में जल भरने गए तीन दोस्त डूबे

Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
घाट पर युवकों के डूबने की जानकारी होने पर जुटी भीड़
विज्ञापन
- डूब रहे गोरखपुर के एक अन्य युवक को लोगों ने बचाया, डूबे किशोरों और युवक की घंटों चली तलाश पर नहीं चला पता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरहज (देवरिया)। नगर के गौरा स्थित नर्वदेश्वर घाट पर सोमवार सुबह सरयू नदी से कलश में जल भरने गए लहछुआं गांव के विवेक (16), रणजीत (20), चंद्रशेखर (16) और गोरखपुर के चौरीचाैरा के गांगुली (22) गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गांगुली को तो बचा लिया पर बाकी तीन का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों की नदी में तलाश कराई मगर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, लहछुआं गांव में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी के दिन प्राण-प्रतिष्ठा के लिए लोग जल भरने नदी तट पर गये थे। सात युवक कलश में जल भर रहे थे। इनमें विवेक, रणजीत, चंद्रशेखर और गांगुली भी थे। जल भरने के दौरान विवेक, रणजीत चंद्रशेखर और गांगुली गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख वहां खड़े अन्य साथी चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। पास रखे बांस की मदद से लोगों ने गांगुली को किसी तरह बचा लिया। अन्य तेज बहाव में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, इंस्पेक्टर राहुल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों नदी में डूबे किशोरों और युवक की तलाश कराई मगर उनका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें