फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। महिला समेत तीन और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हो गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र का एक युवक पॉजिटिव मिला है। बाहर जाने के लिए उसने जांच कराई तो संक्रमित पाया गया। वह होम आइसोलेशन में है। शहर के एक मोहल्ले का युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं रामपुर कारखाना ब्लाक क्षेत्र की एक महिला ट्रू नेट जांच में पॉजिटिव मिली है। वह कैंसर से पीड़ित बताई जा रही हैं। वह इलाहाबाद से देवरिया आ रही हैं। दूसरी ओर, होम आइसोलेशन के तीन लोग बुधवार को ठीक हो गए हैं। जनपद में अब तक कुल 22684 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22435 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 19 हैं। होम आइसोलेशन के तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें