फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में कोरोना से तीन की मौत; सीएमओ, सीएमएस समेत 264 की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में कोरोना से तीन की मौत; सीएमओ, सीएमएस समेत 264 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को तीन लोगों की मौत मौत हो गई। सीएमओ, सीएमएस समेत 264 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 11370 हो गई है। एक्टिव केस 2314 पहुंच गया है। 8930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 126 लोगों की जिले में अब तक मौत हुई है। होम आइसोलेशन में 1975 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 133 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसकी जद में स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मास्क लगाए लोगों का चालान भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। बाजारों में दुकानों पर बिना मास्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए सामान दे रहे हैं। वृहस्पतिवार को पीएचसी महेन, पीएचसी रूद्रपुर ,एसबीआई महेन, बारा दीक्षित, बरपार, बरठा लाला के दस,भागलपुर के दस, विकास खंड तरकुलवा के कर्मचारी, मालवीय रोड, सीसी रोड, न्यू कालोनी, रामनाथ देवरिया आदि के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें