फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सगे भाइयों समेत तीन पर कुल्हाड़ी से हमला

Sat, 04 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव में धान की फसल की सिंचाई कर रहे युवक पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने लोहे की राॅड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पर भाई समेत दो और की हमलावरों ने पिटाई कर सड़क पर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। तीनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिपरा खेमकरण गांव निवासी सत्यम उर्फ लालमन यादव पुत्र मुनीब यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे भाई मोनू यादव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास धान की फसल की पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहा था। इसी बीच कुछ युवक मोनू के पास पहुंचे और बोले चलों प्रधान खाना खाने के लिए बुलाएं है।
मोनू नहीं गया तो प्रधान कई युवकों के साथ गोलबंद होकर खुद मोनू के पास पहुंचे। मोनू कुछ समझ पाता तब तक किसी ने उसके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में कुछ के हाथों में लोहे की राड और कुछ के हाथों में कुल्हाड़ी थी। मोनू जमीन पर गिरकर शोर मचाने लगा तो बीच-बचाव करने मैं मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने मुझे और गांव के आकाश यादव पर भी लोहे की राड और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमलोगों के चिखने-चिल्लाने पर जैसे ही मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हुए तो हमलावर पुलिस को सूचना देने पर जान-माल की धमकी देते भाग निकले। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें