फोटो कैप्शन भाटपार रानी पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर एवं बरामद अवैध शराब स्रोत पुलिस
भाटपार रानी। स्थनीय पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख तीनों भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तीनों को थाने लाकर आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन भाटपाररानी के पास से दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद तीन झोलों की तलाशी ली। इसमें 167 पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 30 लीटर बताई गई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र नारायण शाह निवासी गुलबाग मधुबन थाना गुलबाग जिला मोतिहारी (बिहार), मुन्ना कुमार पुत्र सुजिन्द्र राय निवासी मोहाद्दी नगर थाना मोहाद्दी नगर जिला समस्तीपुर (बिहार) तथा पार्वती पत्नी स्व. रामनन्दन निवासी मोहाद्दी नगर टोला कांचा थाना मोहाद्दी नगर जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई। संवाद