फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऋद्धि यादव ने 100 मीटर रेस में मारी बाजी

Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को 46वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें विविध खेलों में बेटियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर रेस में ऋद्धि यादव ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी में बीए प्रथम वर्ष का जलवा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने वाद्ययंत्रों के सुर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं के मार्च पास्ट की सलामी ली और खेल ध्वज फहराया। पिछले वर्ष की चैंपियन माला गोंड़ ने जलती हुई मशाल के साथ पूरे मैदान की दौड़ लगाई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व को तराश कर उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में प्रतिभाग करना ही अपने आप में एक बड़ी जीत है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. महेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें