फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बना कर ठगी करने वाले तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी बना कर ठगी करने वाले तीन हिरासत में
विज्ञापन

देवरिया। विदेश की एक निजी कंपनी नाम पर युवक को फर्जी वीजा देकर 22 हजार रुपये का जालसाजों ने ठगी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर मामले में बनकटा पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को साइबर सेल ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार वर्मा ने 25 अक्तूबर 2020 को रीना कंसेल्टी ने विदेश भेजने के लिए विज्ञापन निकाला था। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर प्रमोद कुमार वर्मा ने अपने भाई को विदेश भेजने के लिए कंपनी से संपर्क साधा। कंपनी के कर्मचारियों ने युवक से गूगल -पे पर ऑनलाइन दो हजार रुपये जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया। 11 नवंबर 2020 को कंपनी ने ओमान भेजने के लिए युवक ने कंपनी द्वारा दिए गए खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कंपनी ने वीजा युवक के पास भेज दिया। युवक ने कंपनी से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो तो सभी मोबाइल बंद थे। युवक ने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी निकला। जांच में खाता धारक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों गाजीपुर जिले के बताए जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर बनकटा पुलिस ने कंपनी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं और सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें