कसया। नगर के नेशनल हाईवे स्थित गोपालगढ़ में एक मकान में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर शनिवार को कसया पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां मौके से दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर सेंटर को सील कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
नगर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे के गोपालगढ़ में अवैध रूप से स्पा संचालित किया जा रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। जिस पर कसया एसओ अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा। सेंटर पर मौजूद दो महिला और एक पुरुष को हिरासत ले लिया गया। उसके बाद कसया नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर संचालित सेंटर को सील कराते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गए। इस संबंध में एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि छापा मारा गया। मौके से दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रहीं हैं।