बनकटा। क्षेत्र के कारेकाट गांव से पुलिस ने रविवार को दो गोवंशीय पशुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एसओ दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान मो. समीम, यूनूस नट और शाहरुख नट के रूप में हुई है। मो. समीम मिसकरही मठिया, थाना मैरवा, जिला सिवान का निवासी है। यूनूस नट और शाहरुख नट कोल्हुआ दरगाह, थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार के निवासी हैं। सीओ मनोज कुमार के हवाले से एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद