खुखुंदू। करीब एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा में छूटे सोने की चेन वाले बैग को खुखुंदू पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोज निकाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई थी। नूनखार के जुआफर गांव निवासी शैला देवी पत्नी बसंत चौहान 14 नवंबर को खुखुंदू बाजार से जैन मंदिर रोड होते हुए ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। घर पहुंचने पर उतरते समय उनका छोटा बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। उसमें सोने की चेन रखा था। इसकी जानकारी होने पर महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रिक्शा चालक की पहचान कर बैग बरामद कर लिया। संवाद