फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी व हत्या मामले के एक महिला तीन आरोपी गए जेल

Mon, 05 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। बैतालपुर के एक गांव में एक सप्ताह पहले छेड़खानी का उलाहना देने गए युवती के परिजनों से हुई मारपीट में अधेड़ की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि एक युवती 29 दिसंबर को अपने गांव से थोड़ी दूर स्थित चौराहे पर कुछ सामान लाने गई थी। जब वह शाम को बाजार से घर लौट रही थी कि इसी बीच मनबढ़ युवक मंटू विश्वकर्मा ने उसे बसहीं भगवती स्थान के समीप रोककर छेड़खानी करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर युवती घर पहुंची एवं परिजनों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

दूसरे दिन 30 दिसंबर को जब लड़की के पिता और चाचा आरोपी पक्ष के घर उलाहना देने पहुंचे। इससे आरोपी युवक मंटू व उसके परिजन भड़क उठे। आरोपी का पिता छोटेलाल, भाई किशन विश्वकर्मा, पुकार विश्वकर्मा व आरोपी की मां ने एकजुट होकर अपशब्द कहते हुए दोनों सगे भाईयों पर लोहे की रॉड व लाठी डंडे से हमला कर दिए। हमले में पीड़िता के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 31 दिसंबर की देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध इस मामले में हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रविवार को अमरावती देवी, किशन व छोटेलाल को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव ने बताया कि नामजद तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें