देवरिया। भटवलिया वार्ड के रहने वाले दिनकर सिंह का ई-रिक्शा तीन दिन पहले दरवाजे के बाहर से चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भटवलिया वार्ड निवासी दिनकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की रात उनका ई-रिक्शा मकान के सामने रोड पर खड़ी थी। सुबह जगे तो ई-रिक्शा गायब था। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि भीखमपुर रोड पर कुछ संदिग्ध दिखाई पड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में तीनों ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के खरजरवा निवासी अनिल कुमार पुत्र ब्रिजा प्रसाद व शाकिर पुत्र फौउदार अंसारी तथा बिहार प्रांत के गोपालगंज के माणीपुर फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोईलादवा गांव निवासी गुड्ड पुत्र विक्रम गोस्वामी भीखमपुर रोड से गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की ई-रिक्शा वाहन बरामद करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया।