फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो छात्रों की पिटाई के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। गड़ेर रोड पर दो छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पांच दिन पहले आठ-10 मनबढ़ों ने दोनों छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पीड़ितों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपियों ने खुद को रफ्तार और 307 गैंग से ताल्लुक रखने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी अनुज चौहान (17) और शैलेश चौहान (16) क्रमश: 12वीं और 10वीं के छात्र हैं। 18 मई की शाम दोनों खुखुंदू चौराहे पर बाल कटवाने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच गड़ेर रोड स्थित एक पुलिया के पास एक कार खड़ी कर उसमें से चार-पांच युवक और फिर बाइक से आए अन्य चार-पांच युवकों ने अनुज से किसी लड़के का नाम पूछने लगे। जब उसने लड़के का नाम नहीं बताया तो हमलावर उसपर टूट पड़े। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने शैलेश की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

अनुज ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस के पास जाने पर जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को पिपरी उर्फ बंदी निवासी जयराम यादव, मझवलिया निवासी पन्ने लाल यादव और अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें