फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट ससुर और बहू घायल

Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने बुजुर्ग को घर से खिंचकर मारपीट कर सिर फोड़ दिया।
बहू जब बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को पास के अस्पताल में भेजवाया गया। गंभीर चोट लगने से डाॅक्टर ने उन्हें देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरखपुरा गांव निवासी रामपति प्रसाद (75) सुबह करीब 10 बजे घर के बरामदे में बैठे थे। परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद में पड़ोसी उन्हें बाहर घसीट कर बाहर ले गए और लाठी-डंडे से पीटकर उनका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर जबबहू रिंकू देवी बाहर निकली तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। महिला के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित बहू ने थाने पर तहरीर देकर आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारापीटा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की धड़पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें