फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला पशुधन प्रसार अधिकारी को धमकी

Tue, 22 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय सोहनाग में मंगलवार को मनबढ़ किस्म का एक युवक पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बावत कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रियंका श्रीवास्तव पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर राजकीय पशु चिकित्सालय सोहनाग में तैनात हैं। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह चिकित्सालय में थीं। इसी बीच मनबढ़ किस्म का एक युवक आया और बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें