देवरिया। जिले में सार्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) भलुअनी ब्लाक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुखुंदू में मंगलवार को सीएचओ के नेतृत्व में एएनएम, आशा, प्रधान, आंगनबाड़ी, कोटेदार, फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म ) का गठन किया गया। सदस्यों ने फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए 10 अगस्त से चलने वाले एमडीए अभियान में अधिक से अधिक लोगों को दवा का सेवन कराने के लिए जागरूकता गतिविधियों को कराने का संकल्प लिया। साथ ही पीएसपी के सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू के शिक्षकों व बच्चों को फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता व बचाव के लिए जागरूक किया ओर दवा सेवन करने की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि एक खुराक दवा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाएगी। संवाद