मईल। मईल गांव के युवक को फर्जी डीएसपी बन फोन कर केस में फंसाने का धमकी देकर 38 हजार रुपये खाते में मंगवा लिए। जब युवक ठगी का अहसास हुआ तो शनिवार की शाम को उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मनोज की चौराहे पर पान की दुकान है। शनिवार की दोपहर में उसके मोबाइल पर फोन आया कि मैं लखनऊ से डीएसपी बोल रहा हूं। तुम्हारे खिलाफ एफआईआर है। तुम एक साल से ब्लू फिल्म बना रहे हो। केस खत्म करना है तो 18 हजार रुपये गूगल से हमारे खाते में डाल दो, केस खत्म कर देंगे नहीं तो पुलिस पकड़ कर लखनऊ लाएगी। मनोज डर कर फोन करने वाले के खाते में 18 हजार रुपये भेज दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद