फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा : साल दर साल आबादी के करीब बढ़ रही गोर्रा

Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पिड़रा भुसवल बांध पर पिड़री गांव के समीप कटान करती गोर्रा नदी,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। दो दिन से गोर्रा नदी के जलस्तर में कमी होने पर कटान तेज हो गया है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग बंधों के संवेदनशील स्थानों पर सक्रियता नहीं दिखा रहा है।
पिड़रा-भुसवल बांध पर साल-दर-साल आबादी की तरफ बढ़ रही गोर्रा ने खतरनाक ढंग से कटान शुरू कर दिया है। पिड़री गांव के पास बंधे से सटकर रही बह रही नदी की भयावहता को देख गांव के लोगों में भय बना है। नदी का जलस्तर घटने के साथ पिड़रा भुसवल बांध के तटवर्ती गांव में बाढ़ का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

करीब चार किमी लंबे बांध पर नदी छह जगहों पर कटान कर रही है। पिड़रा-भुसवल बांध पर पिड़री के पास गोर्रा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है। कटान के पास प्लास्टिक बोरी में मिट्टी डालकर पिचिंग किया जा रहा था। बारिश की वजह से दो दिन से काम भी बंद हो गया है। कटानरोधी काम बंद होने से ग्रामीणों को बांध कटने का डर सताने लगा है। पिड़री निवासी बृज नंदन सिंह, भरत निषाद, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कटानरोधी काम ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

यह बांध कटता है तो 64 गांव पिड़री, पिड़रा, गौनरिया, मांगाकोडर, परसौना, करनपुरा आदि गांव प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता अरविंद कुमार यादव ने कहा कि नदी के जलस्तर बढ़ने के पूर्व बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, कटान स्थलों पर विभाग का पहरा बना है। बांध पर रैन कट व रैट होल भरने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें