फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएलएड प्रशिक्षु पर हमला नहर में कूदकर बचाई जान

Sun, 13 Jul 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु डीएलएड के एक छात्र पर ग्रुप बनाकर कुछ प्रशिक्षुओं ने शनिवार को जानलेवा हमला कर दिया। यह देख प्रशिक्षु ने नहर में कूद कर जान बचाई। पीड़ित ने मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस और डायट प्राचार्य से शिकायत की है। प्राचार्य ने दोनों के परिजनों को बुलाकर सुलह कराते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र निवासी देवव्रत पांडेय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में 2023 बैच का डीएलएड प्रशिक्षु है। उसने आरोप लगाया है कि संस्थान में छात्र और उसके अन्य कुछ साथी ग्रुप बनाकर उसे प्रताड़ित करते हैं।
नौ जुलाई को जब वह टेस्ट देने के लिए गया तो आरोपी और उसके साथी अभद्रता करने लगे। पॉकेट से रुपये निकाल लिए। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के घर के सदस्यों को बुलाया गया था। आपस में सुलह कर लिए हैं। भविष्य में इस तरह की कोई हरकत न करने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें