फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिड़की तोड़कर दो मंजिला मकान में घुसे चोरों ने नकदी सहित पांच लाख का जेवर उड़ाया

Wed, 24 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के खोरी गांव में हुई चोरी की घटना की जांच करते सीओ और अन्य अधिकारी संवाद
विज्ञापन
सीओ ने घटना का लिया जायजा, दी हिदायत, खोरी गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। थाना क्षेत्र के खोरी गांव में मंगलवार रात गोंडा में तैनात रेलवे के इंजीनियर जगन्नाथ सिंह के मकान में चोर खिड़की तोड़्रकर घर में घुस गए और कमरों में सो रहे लोगों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए। चोरों ने इत्मीनान से एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख का जेवर व सामानों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। हालांकि चोरों ने बगल के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
खोरी गांव के उत्तर प्राथमिक विद्यालय के निकट रेलवे में इंजीनियर जगन्नाथ सिंह पुत्र गजाधर सिंह का दो मंजिला मकान है। लोगों के अनुसार इनका परिवार गोंडा रहता है। जबकि भाई भैरव सिंह का परिवार गांव पर रहता है। मंगलवार शाम रोज की तरह परिवार के संतोष, रामप्रवेश और मुकेश अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच चोर घर में घुसकर चोरी किए। पुलिस को दिए तहरीर में मुकेश सिंह पुत्र भैरव सिंह ने कहा है कि चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे दो हजार नकदी सहित सोने की दो अंगूठी, सोने का टप्स, दो जोड़ा पायजेब, पायल आदि सामान चुरा ले गए। चोर घर से करीब 10 मीटर उत्तर ईंट भठ्ठा व्यवसायी रणजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश के घर में घुस गए। लेकिन रतजगा हो जाने के कारण चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा। सुबह रणजीत के दो गाड़ियों के बीच और सतीश सिंह के घर के पीछे सामान बिखरे मिले। गृहस्वामी ने बताया कि पांच लाख रुपये का जेवर चोरी हुआ है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर गया था। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस पर चोर पड़ रहे भारी, दबिश देने पर कर दिया था हमला
मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में 16 मई को मकान के छत के रास्ते घुसकर चोरों ने करीब छह लाख के जेवर की चोरी की थी। इस मामले में नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इस मामले में रविवार रात पुलिस आरोपी को पकड़ने के गई थीं। इसी दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। इसके बाद भी न चोर पकड़े और न पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी। इस कारण बदमाशों को मनोबल बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें