फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने पेय पदार्थ के लिए चार नमूने

Wed, 24 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मूना लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों से टीम ने बुधवार को पेय पदार्थ के चार नमूने लिए। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाएं जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव पथरदेवा पहुंचे। उन्होंने जायसवाल ट्रेडर्स के यहां से कार्बोनेटेड बेवरेज (लाहौरी नींबू ब्रांड) का नमूना लिया। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने दुर्गेश ट्रेडर्स पथरदेवा से माही मैंगो फ्रूट ड्रिंक का नमूना एकत्र किया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने रामपुर कारखाना स्थित कृष्णा ट्रेडर्स से लीची ड्रिंक (कूल कूल ब्रांड) तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कैफीनयुक्त बेवरेज (स्टिंग ब्रांड) का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चार नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। विश्लेषण के बाद रिपोर्ट आने पर संबंधित दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रमेश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य -खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें