फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदल उचक्कों ने उड़ाए 17 हजार

Thu, 25 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा के एक एटीएम पर रुपये निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उसके खाते से 17 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सकतुआ निवासी रीना देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह मंगलवार की शाम को एचडीएफसी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। एटीएम में पहले से दो युवक मौजूद थे। युवकों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसे एक्सिस बैंक का एटीएम दे दिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो उनके हाथ में एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड था। थोड़ी देर बाद उनके बैंक से एसएमएस के जरिये 17 हजार रुपये निकलने की सूचना मिली। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। उचक्कों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें