तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी करने और शिकायत करने थाने जाते समय रास्ते में घेरकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। अहिरौली गांव की पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 8 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी झोपड़ी में अकेली थी, तभी गांव का प्रेम कुमार उर्फ पिंटू झोपड़ी में घुसकर उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा।
विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। आरोप है कि वह इसकी शिकायत करने थाने जाने लगी तो वह रास्ते में रामायन प्रसाद के घर के सामने उसे घेर कर जानमाल की धमकी देने लगा।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दीपक, दीपक की मां, उसकी बहन और मोहित गोलबंद होकर उसे धमकी देते हुए कहने लगे कि अगर तुम थाने गई तो तुम्हारा हाथ-पैर तोड़ देंगे।
थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि महिला से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद