फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ज्वेलरी की दुकान में घुसा चोर, सीसीटीवी में कैद

Sun, 12 Apr 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के पाठशाला रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश की गई। तिजोरी बंद होने के कारण माल सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई। घटना रविवार को उस समय हुई जब दुकानदार पानी लेने गया था। इसी बीच मौका पाकर चोर दुकान में घुस गया और सामान की तलाश करने लगा।
विज्ञापन

दुकानदार सुनील गुप्ता के अनुसार, रविवार को वह पानी लाने बगल में गया था। इसी बीच एक चोर दुकान को खाली देखकर अंदर घुस गया और इधर-उधर सामान खंगालने लगा। कुछ ही देर में जब वहलौटा तो चोर चकमा देखकर भाग गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में फेरी वाले सक्रिय हैं, जो साड़ी आदि बेचने के बहाने गलियों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही शिकायती पत्र मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें