फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों से खिलौना-मिठाई का वादा करके निकले थे, आई हत्या की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मंगलवार की रात चारों ओर दुर्गा पूजा मेले की रौनक थी। कोई परिवार के साथ मेला देखने निकला था तो कोई बच्चों के लिए मिठाई और खिलौने खरीदने। करजहां और इटहुरा हजाम गांव के दो युवक भी पत्नी-बच्चों से मेले से सामान लेकर लौटने का वादा कर घर से निकले थे। परिजन उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन आधी रात को उनकी हत्या की खबर पहुंच गई। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव और करजहां निवासी वकील यादव मंगलवार शाम मेला घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के समीप दोनों की हत्या कर दी गई। दो युवकों की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

पत्नी-बच्चों के सामने भविष्य की चिंता
आधी रात को दोनों की हत्या की खबर सुनते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। वकील यादव की पत्नी कौशल्या और बच्चे अंकित, काजू, अंकिता व आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत से कौशल्या के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। वहीं, विनय यादव की पत्नी रिंकी और बच्चे विवेक व अभिषेक भी सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक सीधे-सादे थे और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। दोनों की हत्या से गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें