डिप्टी एसपी के अनुसार इस गिरोह ने पिछले दिनों ईंट भट्ठा मालिक व जमीन का कारोबार करने वाले राजकमल तिवारी, उनके भाई युवराज तिवारी और होटल व्यापारी चुन्नू तिवारी का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। बदमाशों ने चून्नू तिवारी का पीछा भी किया था। जानकारी होने पर एसटीएफ कई दिनों से इस गैंग के सुराग में लगी थी।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात इस गैंग के सलेमपुर कस्बे में आने की सूचना पर एसटीएफ ने घेराबंदी। आधी रात को महदहां चौराहे के पाए एक बुलेट व कार सवार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख हिमांशु यादव दोनों हाथ से असलहे से फायरिंग करने लगा।
एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हिमांशु के पैर में गोली लगी और वह बुलेट समेत गिर पड़ा। बुलेट पर उसके साथ मऊ निवासी मंजीत यादव और महुआडीह क्षेत्र के बरांव निवासी नीतेश यादव भी थे। तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान मौका पाकर कार सवार चार बदमाश भाग निकले।