फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली के रंग में रंगा रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र

Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर चौराहे पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोग
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में बरियारपुर चौराहे पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। चारों ओर उड़ते गुलाल और रंगों की बौछार के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा क्षेत्र होली के उल्लास में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। भोजपुरी के लोकप्रिय गायक नागेंद्र उजाला और राकेश तिवारी समेत अन्य कलाकारों ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। होली के पारंपरिक गीतों पर लोग झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों व उत्साह से गूंज उठा। अपने संबोधन में विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व बताते हुए सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, रामपुर कसाना मंडल अध्यक्ष, सत्य प्रकाश पांडे, अजय सिंह, दिवाकर यादव आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें