फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोपहर तक बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 05 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड में पसरा सन्नाटा, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। होली के उत्साह के बाद बृहस्पतिवार को जिले के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। त्योहार की थकान का असर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर साफ दिखाई दिया। इसके चलते अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


शहर के मालवीय रोड पर सुबह से ही सन्नाटा छाया रहा। यह सड़क दोपहर 12 बजे तक सूनी पड़ी रही। यही स्थिति राघव नगर और सिविल लाइंस जैसे व्यस्त इलाकों की भी रही, जहां इक्का-दुक्का प्रतिष्ठान ही खुले। इन दुकानों पर भी ग्राहकों का टोटा रहा। इसके अलावा सब्जी मंडी का नजारा भी बदला-बदला रहा। यहां भी दोपहर तक अधिकांश दुकानेंं नहीं खुलीं। जो खुली भी वहां ग्राहक नदारद रहे। होटल, रेस्टोरेंट और जलपान की दुकानें भी दोपहर बाद ही खुलनी शुरू हुईं। दिन ढलने के साथ ही बाजार में थोड़ी हलचल शुरू हुई। शाम करीब 4 बजे के बाद मालवीय रोड, राघव नगर, जलकल रोड, सब्जी, स्टेशन रोड में ग्राहक आने लगे। हालांकि, बाजार में ग्राहकों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम रही। अधिकांश लोग घरों में ही विश्राम करते और एक-दूसरे को होली की बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें