फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौनी अमावस्या को लेकर ट्रेनों में रही भीड़ न

Sat, 17 Jan 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर शनिवार को ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। प्रयागराज समेत अन्य धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाने से रेलवे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।
विज्ञापन

वहीं कोहरे के चलते प्रयागराज मेला स्पेशल समेत रूट की आठ ट्रेनें तीन से चार घण्टे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। इससे पूरे दिन प्लेटफॉर्म पर यात्री परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार रविवार को मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज, वाराणसी जाने वाले यात्रियों की भीड़ सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर देखी गई। वाराणसी रूट की काशी, कृषक, लिच्छवी, पैसेंजर और इन्टरसिटी एक्सप्रेस यात्री सवार होकर स्नान के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं कोहरे के चलते छपरा-भटनी -झूंसी मेला स्पेशल चार घंटे, संभलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर -जयनगर शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मथुरा–छपरा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही, वहीं कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
ठंड और लंबा इंतजार यात्रियों के लिए और कष्टदायक साबित हुआ। भटनी रेलवे स्टेशन पर सुमन्त गिरी, साधू शरण कुशवाहा, दीनदयाल मिश्र, पुरुषोत्तम मणि आदि ने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने प्रयागराज जाना है। भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ना-उतरना भी मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को संयम बरतने की अपील की गई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। स्टेशन अधीक्षक मौनी अमावस्या पर प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की भीड़ हो रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें