फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से अभद्रता पर स्कूल में बवाल, अफरातफरी

Fri, 05 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के खरोह चौराहा स्थित एक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक छात्रा के साथ दो छात्रों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विद्यालय में दो गुट हो गया। दोनों आपस में विवाद शुरू कर दिए। जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला बढ़ता देख संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के खरोह चौराहा स्थित दसवीं कक्षा तक संचालित होने वाले एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के साथ उसी विद्यालय के हाईस्कूल के दो छात्रों ने अभद्रता की। छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजन उलाहना लेकर स्कूल गए तो दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुआ। विद्यालय परिसर में जमकर बवाल हुआ। इसी बीच डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची एवं मामला शांत कराया। छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें