फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना पद के भी होती है सेवा’

Sun, 10 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बैकुंठपुर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकार, जनप्रतिनिधि, छात्र समेत तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह रहीं। सम्मान समारोह को संबांधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि जनता की सेवा के लिए पद की जरूरत नहीं होती है। सेवा का भाव हो तो बिना पद के भी सेवा की जा सकती है। पूर्वांचल के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इधर कोई भी बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि बैकुंठपुर में इस तरह का आयोजन अच्छी बात है। अध्यक्षता कर रहे योगेश्वर तिवारी ने कहा कि सम्मान समारोह क्षेत्र के हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन

समारोह में पत्रकार धनंजय मणि, विनोद तिवारी, पौहारीशरण राय, मुकेश मिश्र, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, विनय राय, संजय सिंह, सचींद्र सिंह, राजन मिश्र, रबुल करीम, प्रमोद राय, सुभाष, समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विनय सिंह, उपेंद्र भारती, नथुन राय, संजय शाही, मांधता शाही, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, शफीक जमा, दीनदयाल यादव, मुनीर अहमद, गिरिजा त्रिपाठी, धनंजय राव, गायग विजेंद्र गिरी, तपेश्वर चौहान समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन अखिलेंद्र शाही ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें