फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को वापस लेना पड़ा निलंबन का आदेश

Sun, 10 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी तहसील में नवागत एसडीएम जयप्रकाश और लेखपाल राजनाथ राय के बीच विवाद का पटाक्षेप हो गया। डीएम की ओर से नाराजगी जताने के बाद एसडीएम को निलंबन का आदेश वापस लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि लेखपालों के लामबंद होने के अंदेशे से डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। भाटपाररानी के एसडीएम का तबादला होने पर सलेमपुर के एसडीएम जयप्रकाश ने कार्यभार ग्रहण किया। दो दिन पूर्व तहसील के निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हाल में गंदगी को देखकर एसडीएम जयप्रकाश और लेखपाल राजनाथ राय के बीच कहासुनी हो गई। एसडीएम ने लेखपाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम अनिता श्रीवास्तव के संज्ञान में मामले को दिया। इसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया। इससे नाराज लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। लेखपाल के निलंबन के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। इस स्थिति को भांप कर जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए। लेखपालों के लामबंद होने से शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों के प्रभावित होने का अंदेशा बढ़ गया। खुद डीएम को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। सूत्रों की मानें तो डीएम ने एसडीएम भाटपाररानी से इसको लेकर नाराजगी जाहिर की थी। डीएम ने निलंबन का मूल आदेश वापस लेने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम ने निलंबन का मूल आदेश वापस ले लिया। इस बाबत डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ गलतफहमी हो गई थी। उसे दूर कर विवाद खत्म करा दिया गया। निलंबन आदेश वापस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें