फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमआरआई की सुविधा नहीं, मरीजों को बाहर से करानी पड़ रही जांच

Sun, 22 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नसों व ब्रेन तथा गांठ आदि की संभावना को पुष्ट करने के लिए जांच की जरूरत महसूस की जाती है।
इस तरह के रोजाना करीब बीस से पचीस मरीजों को करानी पड़ती है। इसके लिए उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ती है और निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है, जहां कीमत चुकानी पड़ती है। जांच महंगी होने के कारण मरीजों और तीमारदारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इस जांच के होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। कमर, गर्दन, सिर दर्द सहित नस से संबंधित विभिन्न की बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ हो रही है। इसमें नस से संबंधित रोग से ग्रसित मरीजों को लेकर तीमारदार आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें