फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरहा बाबा की पुण्यतिथि पर मानस पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 22 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। देवरहा बाबा आश्रम पर उनकी 35वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। एक दिन पहले से अनुयायी आने लगे थे। आश्रम में सुबह से मानस पाठ और कीर्तन का दौर शुरू हो गया था। पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने सुबह बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की। इस दौरान बाबा के जयकारे से आश्रम गूंजता रहा।
पीठाधीश्वर ने कहा कि बाबा दिव्य व अलौकिक महापुरुष थे। यहां की मिट्टी के कण-कण में बाबा वास करते हैं, जो सच्चे मन से बाबा को याद करता है उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। पीठाधीश्वर ने बाबा के उपदेश को बताते हुए कहा कि गो सेवा, गो रक्षा से ही सबका कल्याण है। देश में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। गो की रोम-रोम में देवताओं का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अयोध्या और काशी से संत आए थे। इस दौरान हरिनाम दास, रणविजय सिंह, वीरेंद्र कुमार चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष बरहज श्वेता जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, विजय रावत, डॉ. राममनोहर त्रिपाठी, रविकेश चौधरी, वृजेश कुशवाहा, शिवम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें