फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान और बेटे समेत चार पर प्राथमिकी

Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में सब्जियों की बाड़बंदी करते समय शनिवार को हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस ने प्रधान और उसके बेटे समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने विवाद के दौरान मौके से हिरासत में लिए गए प्रधान समेत चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया। खुखुंदू क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र कुशवाहा दरवाजे के पास खेत में सब्जी बो रखे हैं। उनका कहना है कि बकरियों से सब्जी की फसल बचाने के लिए शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे चाची शारदा देवी बांस-बल्ली के सहारे सब्जी के खेत की बाड़बंदी कर रही थीं। इसी बीच ग्राम प्रधान जहरुद्दीन अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर मारपीट करने लगा। मारपीट में उस और भाभी गुड़िया देवी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान, उसके बेटे समेत चार को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें