भलुअनी/गड़ेर। स्थानीय गांधी चौक स्थित एक पैलेस और गड़ेर के बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन से पूर्व लोगों ने भगवा ध्वज के साथ जागरूकता रैली निकाली।
जागरूकता रैली में जय-जय श्रीराम के जयघोष से भलुअनी और गड़ेर गूंज उठा। आयोजित सभा में विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखते हुए लोगों से हिंदू समाज को मजबूत रखने पर जोर दिया। वक्ताओं का कहना था कि सदियाें से हिंदुओं पर अत्याचार होता रहा है। हिंदू समाज धीरे-धीरे अल्पसंख्यक होता जा रहा है। इसलिए हिंदू समाज को एक होना होगा।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रचारक पूर्वी अनिल ने कहा कि देश में धर्म रक्षा के लिए एक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे कट्टरपंथियों वाले देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। हम अपने ही देश में धीरे-धीरे अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं।
सभी को एकजुट होकर धर्म और देश की रक्षा करने की जरूरत है। कार्यक्रम को बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपालदास, डॉ.रजनी त्रिपाठी ने संबोधित किया। जबकि भलुअनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह रामविलास चौहान ने लोगों से अपने घर और समाज के आचरण को ठीक करते हुए एकजुट रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि समाज में लोग अनैतिकता, अधर्म, अन्याय, युद्ध, जल और पर्यावरण जैसे संकटों से जूझ रहे हैं। अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, रमाशंकर सिंह, रामवृक्ष, सीताराम, पूनम मिश्र आदि ने संबोधित किया।
मौके पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका, मकसूदन मिश्र, योगेश शाही, एसएन सिंह आदि उपस्थित रहे।ं