मईल। कसिली गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोर चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसिली गांव निवासी अखिलेश यादव देवरिया में अधिवक्ता हैं। परिवार सहित वहीं में रहते हैं। गांव स्थित उनके मकान में ताला बंद था। दो दिन पहले जब वह गांव पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अालमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर अलमारी में रखे 1.10 लाख नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मईल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद