दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार में बुधवार की रात दो गुमटियों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी समेत सारा सामान चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने भटनी थाने में तहरीर दी है।
भटनी के घांटी बाजार चौराहे पर गांव के दिनेश यादव की पान की दुकान व अजय कुमार की फल की दुकान है। ये दोनों लोग बुधवार की रात दुकान बंद कर सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा है। दिनेश का बीस हजार रुपए व अजय का पंद्रह हजार रुपये व दोनों दुकानों में रखा सामान चोरी हो गया था। दोनों दुकानदारों ने भटनी थाने में तहरीर दी है। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
आज से अनिश्चित काल के लिए बंद हुई सुबह जाने वाली बरहजिया ट्रेन
सलेमपुर। भटनी से बरहज बाजार तक चलने वाली ट्रेन का संचालन अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। बंद होने का कारण परिचालनिक कठिनाईयों एवं पर्याप्त यात्री न होना बताया गया है।
भटनी से बरहज बाजार को सुबह जाने वाली विशेष गाड़ी 05151 व 05150 शुक्रवार से अगले आदेश तक निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।