फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान का ताला तोड़कर चोरी, ज्वेलरी और नकद उड़ाए

Thu, 06 Jun 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। कस्बे से सटे एक गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये नकद सहित सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के ग्राम उभांव निवासी मुमताज के घर कोई नहीं था। मकान में ताला बंद था। मंगलवार की देर रात उनके मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। ग्राउंड फ्लोर व छत के कमरों में रखे बाॅक्स व अलमारी का ताला तोड़ दिए। करीब पांच लाख रुपये के सोने के चार जोड़ी झुमके, चार सोने की अंगूठी, दो चेन व चार पाजेब, आठ जोड़ी पायल चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर बुधवार सुबह मकान पर पहुंची मुमताज की पत्नी हसीना ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आस-पास लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें