फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरों ने नकदी समेत आठ लाख के गहने चुराए

Tue, 09 Apr 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर चौराहे पर पीपल वृक्ष की पूजा करने गई थीं घर की सभी महिलाएं
विज्ञापन

घर में पहुंचने पर कमरे के सामान तितर-बितर देख महिलाओं के होश उड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव में सोमवार को घर पर किसी के नहीं होने की भनक लगने पर चोरों ने उसे अपना निशाना बना लिया। चोरों ने आलमारी में रखा गहना, नगदी, मोबाइल व अन्य सामग्री चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवती अमावस्या की पूजा कर लौटी महिलाएं जब घर में घुसीं तो उनके होश उड़ गए। उनके गहने सहित अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दे अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

कुशहरी गांव निवासी राकेश कुशवाहा पुत्र स्व. कपिलदेव कुशवाहा के घर को चोरों ने सोमवार की सुबह निशाना बना लिया। पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवती अमावस्या होने के चलते परिवार की महिलाएं रात ढाई बजे चौराहे स्थित पीपल के वृक्ष की पूजा करने चली गईं। परिवार के अन्य सदस्य घर में सोए थे। तभी अज्ञात चोर दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और आलमारी में रखा नगदी समेत लगभग आठ लाख का गहना, मोबाइल व कीमती सामान चुरा ले गए। जब घर की महिलाएं पूजा करके वापस घर पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा आलमारी में रखा नगदी समेत एक हार, झुमका, झाला, कान की बाली, पाजेब, पांच पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक सोने का सिक्का, तीन चांदी का सिक्का,चार नथुनी,चार मांग टिका तीन ओम का लाकेट चार अंगूठी, एक चैन, दो मंगल सूत्र, दो जेंस अंगूठी, हनुमान जी का लॉकेट, एक मोबाइल चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष बरियारपुर दिग्विजय सिंह ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोर आसपास क्षेत्र के ही है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें