फोटो समाचार......
कन्या विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सफाई की व्यवस्था सही नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने लोक सभा चुनाव के अंतर्गत निर्वाचन पोलिंग बूथों एवं लो टर्न आउट बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों के साथ साथ नव निर्माण भवनों आदि का भी निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड भाटपाररानी के बूथ बेलपार पंडित एवं प्राथमिक विद्यालय जसुई के बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालय, दिव्यांग किट, रैंप एवं बिजली को सही करवाने के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कन्या विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सफाई की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। साथ ही प्रांगण में बन रहे नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया, जिसमे कार्य चल रहा था। नींव में मिट्टी भरने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए।
खामपार इंटर कॉलेज बूथ के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी/ कैमरा पाया गया। वार्ता के क्रम में यह अवगत कराया गया कि बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी/कैमरे निगरानी के लिए लगवाए गए थे । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान की गोपनीयता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कई विभागों द्वारा (यथा शिक्षा विभाग) अपने परिसरों में सामान्य कार्यों हेतु भी सीसीटीवी/ कैमरा लगाये गये हैं । मतदान के दृष्टिगत यह स्पष्ट रूप से सुनिश्चित कर लें कि ऐसा कोई भी सीसीटीवी/ कैमरा मतदान कक्ष के अंदर क्रियाशील न हो कोई अन्यथा रिकॉर्डिंग न हो, अगर ऐसा हुआ तो मतदान की गोपनीयता प्रभावित होगी।
जहां भी वेबकास्टिंग होगी, वहां निर्धारित मानक का कैमरा संबंधित कार्यदायी संस्था लगायेगी उसको कार्यालय में प्रदर्शित करेगी। यह सुनिश्चित करा लेंगे कि कार्यदायी संस्था द्वारा लगाया जाने वाला वेबकैम का एंगल पूर्व निर्धारित हो व मतदान कक्ष में किसको मतदान हो रहा है ये उसमें न आए।
साथ ही खंड विकास अधिकारी को अपनी निगरानी में तत्काल सीसीटीवी कैमरे हटाने के लिए निर्देशित किया गया। बूथ छपिया में साफ सफाई का उचित प्रबंधन करने के लिए निर्देशित किया गया। छपिया प्रांगण में निर्मित हो रहे लर्निंग लैब में चित्रकारी का कार्य चल रहा था, ब्लैकबोर्ड की ऊंचाई अधिक पाई गई उससे तत्काल उचित ऊंचाई पर करने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया।
विकास खंड भाटपाररानी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य निर्माण कार्य की समीक्षा सहित लो टर्न आउट बूथों पर पोटिंग प्रतिशत बढाने/लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने के लिए समस्त सचिवों के साथ लो टर्न आउट बूथों, मतदान बूथों की साज-सज्जा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में लो टर्न आउट बूथों अथवा वह पोलिंग बूथ जहां पर पोलिंग बहुत कम होती है उसके लिए बुलावा टोली बनाई गई है।
बुलावा टोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, एवं सफाई कर्मचारियों आदि को बुलावा टोली के माध्यम से चिह्नित बूथों पर मतदान करने प्रेरित करने/बढ़ावा दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
मल्हना में नवनिर्मित स्टेडियम व भाटपार रानी कृषि विज्ञान केंद्र का भी किया निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम मल्हना में नव निर्मित स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में हो रहे कार्यों के मानकों की जांच की एवं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भाटपाररानी के कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान गेहूं, चावल, सब्जियों एवं गन्नों के नवीन बीजों को परखा गया। प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अत्यधिक उत्पादन सहित बीजों की प्रकृति के बारे में बताया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम/जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी, बाल विकास परियोजना अधिकारी भाटपाररानी गोपाल सिंह एवं समस्त सचिव टीए उपस्थित थे।