फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने पड़े घर में 26 हजार नकदी समेत एक लाख के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने पड़े घर में 26 हजार नकदी समेत एक लाख के सामान चोरी
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के टड़वा गांव में सूने पड़े घर में छत के रास्ते घुसे चोर 26 हजार नकद व गहने समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। तीन दिन बाद घर आने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के दहारी प्रसाद गुप्ता अपने दूसरे लड़के विकास गुप्ता के साथ सिवान में रहते हैं। कभी कभार उनका घर आना-जाना होता है। उनके दो अन्य पुत्र भी बाहर ही रहते हैं। घर में ताला बंद रहता है। करीब एक हफ्ते पहले मंगलवार की शाम को जब वे घर आए तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद वे सिवान चले गए। रविवार को जब वे दुबारा घर आकर अपना दरवाजा खोले तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत का दरवाजा टूटा मिला। घर में से एलईडी टीवी, गहने, कपड़े, नकद छब्बीस हजार रुपये तथा अन्य सामान गायब थे। सोमवार को दहारी प्रसाद ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें