फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार की डिकी से पांच लाख रुपये चोरी, दो युवकों पर प्राथमिकी

Sun, 29 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ पर दो युवकों ने कुशीनगर के एक शख्स का ध्यान भटकाकर उनकी कार की डिकी से पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शुक्रवार को दो अज्ञात युवकों पर चोरी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के डुमरभार निवासी योगेंद्र कुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह अपनी कार से रुद्रपुर मोड़ स्थित सीमेंट विक्रेता जयचंद जायसवाल के मकान पर पहुंचे थे। उनसे अपने पांच लाख रुपये वापस लेकर बैग में रखकर बैग कार की डिकी में रख दिया।
इसी दौरान दो युवकों ने उनका ध्यान भटकाकर डिकी से रुपये भरा बैग चोरी कर लिया। घर पहुंचने पर उन्हें बैग गायब मिला। शुक्रवार सुबह वापस आकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने 27 नवंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय ने बताया कि चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें