फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी

Sun, 29 Mar 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चकियवा ढाले के पास स्थित पूजा ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार की रात चोरी का मामला सामने आया। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और एक दर्जन बैटरियां व तिजोरी में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर दुकान मालिक अनिकेत सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी भी खुली हुई थी और उसमें रखा नकद व अन्य सामान गायब था। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें